संग्रह अमीन संघ तहसील इकाई अध्यक्ष बने अनुराग
चंदौली, जून 11 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । चकिया तहसील परिसर में बुधवार को संग्रह अमीन संघ तहसील इकाई चकिया का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय कुमार सिंह ने की। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन परिणाम के अनुसार अनुराग यादव को अध्यक्ष, जयप्रकाश राम मंत्री, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, रामरक्षा प्रसाद कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार ऑडिटर, जितेंद्र कुमार सूचना मंत्री तथा संतोष कुमार द्विवेदी को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर तहसील परिसर में मौजूद संग्रह अमीनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.