संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक
बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- शिकारपुर तहसील के मीटिंग हॉल में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन मंडलों के अमीनों ने हिस्सा लिया और चुनाव की तैयारियों व रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी संग्रह अमीन एकजुट होकर अपने क्षेत्र से ही प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजू उर्फ राजवीर और तहसील मंत्री परमानंद के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में भारी संख्या में संग्रह अमीन एकत्रित हुए। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए रणनीति तैयार की गई। सभी सदस्यों ने एक सुर में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.