अंबेडकर नगर, जून 19 -- टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। टांडा तहसील स्थित मकोइया गांव में राजस्व वसूली के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी अभिलेख फाड़ने तथा राजस्व कर्मी को धमकी देने के आरोप में बसखारी पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बसखारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टांडा तहसील के राजस्व संग्रह अमीन दिनेश कुमार तिवारी ने बसखारी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं। वह बकाया राजस्व की वसूली के लिए ग्राम मकोइया पहुंचे थे। आरोप है कि गांव निवासी वकील अहमद पुत्र मुर्तजा खां एवं मो. इमरान खां पुत्र बख्शीश खां पर लाखों रुपये का राजस्व बकाया है। जिसकी आरसी जारी है। वसूली संबंधी कार्यवाही के लिए वह संबंधित स्थल पर प...