प्रयागराज, मार्च 18 -- इलाहाबाद संग्रहालय में चल रही पुरातात्विक सर्वेक्षण, उत्खनन व वीथिका भ्रमण कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. संजय कुमार कुशवाहा ने बच्चों को कार्यशाला की बारीकियां सिखाई। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरातत्व व मानवीय विकास पर पीपीटी के माध्यम से उसका महत्व बताया तो संयोजक डॉ. सुशील कुमार ने पुरातत्व वीथिका का भ्रमण कराया। डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. वामन वानखेड़े व अभ्युदय सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...