प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय का सेंट्रल हाल 13 मार्च को ऐसे पल का गवाह बनने जा रहा है, जहां अरब के शाह की सोने की म्यान प्रयागवासी देख सकेंगे। यह म्यान चार सौ ग्राम शुद्ध सोने की है। जिसे इलाहाबाद संग्रहालय समिति के अध्यक्ष व उप्र के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी ने संग्रहालय को प्रदान किया था। उसके बाद सोने की म्यान 29 सितंबर 2012 को संग्रहालय के रिजर्व कलेक्शन में दुर्लभ कलाकृति के रूप में सुरक्षित व संरक्षित करके रखा गया था। भले ही यह म्यान वर्ष 2012 में संग्रहालय में रखी गई लेकिन इसे पहली बार दिखाने की योजना अब बनाई गई है। अधिकारियों की मानें तो म्यान 1960 के दशक में राजभवन को अरब के शाह ने तोहफे में दिया था। जो अपना मूल स्वरूप खो चुकी थी और सात टुकड़ों में विभाजित हो गई थी। उसके बाद लखनऊ स्थित राष्ट्रीय सांस्कृतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.