मथुरा, मार्च 9 -- मथुरा, डेम्पियर नगर राजकीय संग्रहालय में रविवार को संग्रहालय के 152वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं तीन दिवसीय चित्रांकन शिविर का शुभारंभ श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, गोकुल के प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्राचीन लोक परम्पराएं विषयक पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी संग्रहालय द्वारा लगाई गई, जिसमें भारत में समय-समय पर मनाए जाने वाले तीज त्योहारों पर बनाए जाने वाले चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त रंगों में बसा भारत के समृद्ध स्थापत्य वैभव विषयक तीन दिवसीय चित्रकला शिविर भी शुरू हुआ। चित्रकला शिविर स्वतंत्र कलाकार खुशबू उपाध्याय सोनी एवं राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य अनिल सोनी के मेंटोर...