संग्रहालय में गिर्दा और प्रताप भैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी
नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के हिमालय संग्रहालय में शनिवार को लोक कवि गिरीश तिवारी 'गिर्दा' एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रताप भैया की स्मृति दिवस पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी 31 अगस्त तक जारी रहेगी।प्रदर्शनी का शुभारंभ बीए प्रथम सेमेस्टर (कला संकाय) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के अवलोकन के साथ किया गया। नई पीढ़ी को उत्तराखंड की इन दो महान विभूतियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान से परिचित कराया गया। हिमालय संग्रहालय के सहायक क्यूरेटर डॉ. भुवन चन्द्र शर्मा ने दोनों विभूतियों के जीवन, संघर्ष और जन सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- गिर्दा की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि गिर्दा के प्रसिद्ध जनगीतों को गाकर सुनाया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.