प्रयागराज, अप्रैल 1 -- इलाहाबाद संग्रहालय में बुधवार को दर्शकों के लिए कला की हास्य विधा कैरिकेचर निर्माण का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन संग्रहालय के केंद्रीय कक्ष में मुख्य अतिथि इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फिर दृश्य कला विभाग, इविवि की निधि गौतम, नंदिनी रावत और विदित अग्रहरि ने संग्रहालय के अधिकारियों का कैरिकेचर बनाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि चार सौ वर्ष से अधिक पुरानी यह कला अपने समय की विषमताओं पर व्यंग्य करने की क्षमता रखती है। युवा कलाकार इस कला से जुड़कर रोजगार व सृजन के नए आयाम प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि दृश्य कला विभाग के तीनों छात्र-छात्राएं संग्रहालय में प्रतिदिन शाम चार से छह बजे के बीच कैरिकेचर बनाने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोई भी दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.