संग्रहालय के धरोहर कार्यक्रम का बढ़ रहा दायरा
प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में एक महीने पहले शुरू किए गए धरोहर संगीत संध्या का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को संग्रहालय परिसर में किसी एक कलाकार को आमंत्रित कर गायन का कार्यक्रम शुरू किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को लखनऊ के भजन गायक पुल्कित श्रीवास्तव ने धरोहर कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। गायक ने मेरे मन ये बता दे तू, छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिला के, सजा दो घर को गुलशन सा जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा। यह भी पढ़ें- छाप तिलक सब छीनी रे...पर श्रोता मंत्रमुग्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.