बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जटापुर से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव जटापुर निवासी शेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पोता मानव उर्फ मक्क (14 वर्ष), पुत्र आशीष, 13 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का पता न चलने पर परिजनों ने कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...