प्रयागराज, मई 18 -- रोटरी प्रयागराज की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सोमवार को स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। इस अवसर मुख्य वक्ता नियूट्रीशियन डॉ. छाया पी. मिश्रा ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। स्वागत क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन कविता अग्रवाल, संचालन तान्या अग्रवाल, आभार ज्ञापन पावन अग्रवाल ने किया। प्रो. योगेश्वर तिवारी, श्रुति शर्मा, डॉ. शारदा चंद्रा, स्तुति अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संरक्षक डॉ. आरएन मिश्रा, प्रकाश आजाद, अजय सिन्हा, ममता गुप्ता, संगीता सोनी, अमिताभ सोनी, युवराज नागपाल, माया वाजपेयी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...