संगोष्ठी में शिक्षा क्षेत्र में हुए कार्यो की हुई सराहना
बाराबंकी, मार्च 19 -- देवा शरीफ। देवा ब्लॉक के सभागार ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं स्थानीय निकाय प्राधिकारियों की संगोष्ठी का आयोजन बीईओ सुनील कुमार गौड़ के कुशल संयोजन में सम्पन्न कराया गया। बीडीओ डॉ. नेहा शर्मा एवं ग्राम प्रधान संघ के महामंत्री मोहम्मद इजहार हुसैन ने ब्लॉक में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सराहनीय कार्यों की सराहना की। संगोष्ठी में विद्यालयों के सौंदर्याकरण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन वातावरण को प्राथमिकता देने पर बल दिया। मोहम्मद इजहार हुसैन ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है, वह दहाड़ता है। उन्होंने समाज में शिक्षा की अलख जगाने और जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। बीईओ सुनील कुमार गौड़ ने ब्लॉक देवा में मिशन निपुण भारत के अंतर्गत हो रहे शैक्षिक उन्नयन, नवाचारों एवं विभिन्न प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.