संगोष्ठी में रेल संचालन की सुरक्षा बारीकियों पर चर्चा
प्रयागराज, जून 26 -- उत्तर मध्य रेलवे में शुक्रवार को लोको निरीक्षकों की एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। इस दौरान रेल संचालन में सुरक्षा को सुदृढ़ करने और परिचालन संबंधी बारीकियों पर चर्चा की गई। विभिन्न मंडलों के लगभग 60 लोको निरीक्षकों ने भाग लिया। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य बिजली इंजीनियर जेसी एस बोरा ने कहा कि भारतीय रेल की संरक्षा और उत्कृष्ट परिचालन केवल कार्यों की संख्या से नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता और उसके सकारात्मक प्रभाव से सुनिश्चित होती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले रनिंगकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में आकाश श्रीनेत्र, शकील अहमद, यूबी सिंह, जीसी पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.