दरभंगा, मार्च 31 -- मनीगाछी। प्रखंड के चिह्नित मध्य विद्यालय बलौर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में बच्चों के प्रवेश से लेकर प्रगति तक का रिपोर्ट कार्ड पर लोगों ने विचार रखे। साथ ही अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं प्रगति पत्र वितरण पर विचार किया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से आवश्यक सुझाव लिये गए तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर आपसी तालमेल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की आठवीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली क्रमश: सोनल कुमारी, शकीना परवीन व पूजा कुमारी सहित इसमें भाग लेने बाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.