संगोष्ठी में पोखरण परीक्षण की याद दिलाई
सहारनपुर, मई 16 -- गंगोह। विज्ञान भारती और शोभित विश्वविद्यालय के संयुक्त आयोजन में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर संगोष्ठी व नवाचार कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता आरएसएस विभाग प्रचारक आशुतोष ने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिवस भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता का प्रतीक है। पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तकनीकी प्रगति पर प्रकाश डाला। संजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिबंधों के बावजूद भारत ने वैश्विक पहचान बनाई। कुलाधिपति कुँवर शेखर ने कहा कि भारत विज्ञान और तकनीक में लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में सीडीओ सुमित, संजय गुप्ता, प्रमोद गोयल, विवेक कुमार, गगन गर्ग, प्रदीप कुमार, नन्दकिशोर, सुभाष, मांगेराम और राजीव उपाध्याय उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.