गाजीपुर, सितम्बर 8 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वरिष्ठ नागरिक संगोष्ठी का आयोजन देवकली खंड के बरहपुर मंडल स्थित सावित्री इंटरनेशनल स्कूल, नंदगंज में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जूना अखाड़े के संत नागा बाबा के सानिध्य में हुई। मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता और संघ के विभाग सद्भाव प्रमुख अभय नारायण सिंह ने मां भारती के चित्र पर पूजन के बाद वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में संवाद और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। जिला समरसता प्रमुख ऋषिकेश तथा जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सोमरू चौहान ने संघ के पंच परिवर्तन की अवधारणा पर विचार रखे। पर्यावरण क्षेत्र में विभाग स्तर पर कार्यरत तेरसू यादव, पूर्व विधायक तथा घुमंतू समाज के प्रांतीय दायित्व ...