रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय गणित संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने गणित शिक्षा से जुड़े अपने शोध प्रस्तुत किए, साथ ही केस स्टडी व वीडियो डॉक्यूमेंट्री साझा किए। समापन सत्र में डॉ अमित कुमार, सहायक प्राध्यापक व डॉ ऋषिकेश महतो, सह प्राध्यापक, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने गणित शिक्षा की समकालीन चुनौतियों, शोध की प्रासंगिकता व नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए। जेसीईआरटी के उपनिदेशक विंध्याचल पांडेय ने संगोष्ठी में प्रस्तुत शोध कार्यों की सराहना की और गणित शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर शोध और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। संगोष्ठी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.