बलिया, अप्रैल 19 -- रसड़ा। कंपोजिट विद्यालय रसड़ा में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल व विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।संगोष्ठी के दौरान सत्र 2025-26 के निपुण आंकलन में कक्षा एक और दो के सफल (अव्वल) बीस बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन ने अभिभावकों से अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया। कोतवाल ने भी अभिभावकों को शिक्षा और मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्राशिसं के मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.