संभल, अप्रैल 18 -- असमोली विकासखंड के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में सम्मान अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान और भारतीय संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के विचार हमेशा रहेंगे प्रासंगिक : ध्रुव सिंह उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.