मिर्जापुर, मार्च 19 -- जमालपुर। ब्लाक सभागार में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को उपस्थित लोगों ने देखा। बीडीओ ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। वहीं 18 से 26 मार्च तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा, एपीओ विजय कुमार श्रीवास्तव, श्यामबाबू, संतोष मिश्रा, भगन्तूराम, प्रतीक्षा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...