मधुबनी, मार्च 30 -- लदनियां,निज संवाददाता। उत्कृष्ट मध्यविद्यालय महथा के सभागार में सरकार प्रायोजित कार्यक्रम, प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय व अभिभावक साथ-साथ, के आलोक में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन एचएम प्रेमनाथ गोसाई की देखरेख में सोमवार को किया गया। इसमें वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में शामिल शिक्षक व अभिभावकों ने विद्यालय में छात्रों को दी जा रही शिक्षा व परिणाम में विमर्श हुआ। छात्रों का मूल्यांकन अनुशासन, निष्ठा, नियमितता, स्वच्छता, संगीत, नृत्य, चित्रकला व खेलकूद संबंधित कौशल के आधार पर किया गया। इस आधार पर प्रत्येक वर्ग के पांच-पांच छात्रों की पहचान की गई। चिह्नित इन छात्रों को एचएम प्रेमनाथ गोसाई ने विद्यालय की ओर से मेडल देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक जीबछ कामत, सत्येन्द्र क...