बेगुसराय, मई 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। हसनपुर चीनी मिल परिसर में बुधवार को गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार के निर्देशन में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान संगोष्ठी में उपस्थित किसानों के द्वारा सिंचाई, बिजली, उर्वरकों की उपलब्धता, कृषि यंत्रों की उपलब्धता आदि से जुड़ी समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखा गया। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
किसानों के लिए योजनाएँ मौके पर सहायक निदेशक ईख विकास, समस्तीपुर धर्मवीर सिंह ने किसानों को गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण योजना, गन्ना क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम योजना, गन्ना बीज प्रोत्साहन सहायता सहित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। महाप्रबंधक गन्ना अरुण कुमार श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.