दरभंगा, मई 10 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। नगर के सभी विद्यालयों में उल्लासपूर्ण माहौल में पीटीएम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सदर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक जमाल में भी हेड टीचर रवि रोशन के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। संगोष्ठी का मुख्य विषय 'हमारा बच्चा-हमारी जिम्मेदारी' था। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण अधिगम, सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य सहयोगात्मक संबंध को सुदृढ़ करना था। प्रधान शिक्षक रवि रौशन कुमार ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व निर्माण में विद्यालय एवं अभिभावक दोनों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.