रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में झारखंड मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से लैब टेक्नोलॉजिस्ट्स दिवस के अवसर पर एक वैज्ञानिक संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का आयोजन रिम्स ट्रॉमा सेंटर स्थित एनाटॉमी विभाग के सभागार में किया गया। इसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में लैब टेक्नोलॉजिस्ट्स, विशेषज्ञ और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण के साथ हुई, जिसके बाद पेपर प्रेजेंटेशन, उद्घाटन सत्र, वैज्ञानिक चर्चा, अनुभव साझा सत्र और पुरस्कार वितरण जैसे महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुए। संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें आधुनिक लैब तकनीक, डायग्नोस्टिक सेवाओं की गुणवत्ता और नई तकनीकी प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पेरिनैटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी सोसाइटी का सम्मेलन मुख्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.