भागलपुर, मार्च 2 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसएसवी कॉलेज कहलगांव इकाई द्वारा संगोष्ठी एवं महाविद्यालय स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने किया तथा मंच संचालन साक्षी कुमारी ने किया। छात्र अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने कहा कि एबीवीपी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश मिश्रा, प्रो. डॉ. उमाशंकर पासवान, प्रो. डॉ. दिलीप कुमार आदि ने विज्ञान दिवस के महत्व एवं दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...