हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। सांडी विकास खंड की ग्राम पंचायत संगैचामऊ में पशु आश्रय स्थल का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। डीएम अनुनय झा द्वारा गठित टीएसी टीम ने जांच पूरी कर ली है। ग्रामीणों ने अब जल्द पशुओं को इस गोशाला में रखने की मांग की है। संगैचामऊ गांव और उसके आसपास के मजरों में अन्ना पशुओं का आतंक बरकरार है। आवारा मवेशी किसानों के खेतों में घुसकर फसल को चर जाते हैं। बीते कई सालों से ग्रामीणों की मांग के बाद पक्की गोशाला का निर्माण कराया गया है। इसमें तीन सैकड़ा से भी ज्यादा पशुओं को संरक्षित किया जा सकेगा। संगैचामऊ निवासी किसान अविचल सिंह ने बताया कि अन्ना पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गोशाला संचालित हो जाए तो किसानों की फसलों की बर्बादी रुक जाएगी। सीवीओ डा. एके सिंह का कहना है कि गोशाला मे भवन समेत निर्माण...