जहानाबाद, मार्च 30 -- डीजीपी के आदेश पर जिले में चलाया गया विशेष छापामारी अभियान बड़े पैमाने पर जप्त की गई शराब, पांच लाख रुपये राजस्व की वसूली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सूबे के डीजीपी के आदेश के आलोक में जहानाबाद जिले में एसपी अपराजित लोहान के नेतृत्व में दो दिवसीय विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 99 लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए लोगों में 34 लोग वैसे हैं जिनकी तलाश पुलिस संगीन व सामान्य कांडों में कर रही थी। 33 वारंटी पकड़े गए हैं जबकि 32 लोगों ने पुलिस की दबिश से घबराकर सरेंडर किया है। सोमवार की शाम एसपी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था और सुधारने, अपराध पर नियंत्रण करने एवं जन सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दो दिन का एस ड्राइव चलाया गया था। इसमें पुलिस को उक्त उपलब्धि हासिल हुई। नगर थाने की पुलिस ने 16, हुलासगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.