संगीन मामले का आरोपी धराया
मधेपुरा, मई 18 -- ग्वालपाड़ा। पुलिस ने देर रात झंझरी वार्ड 9 बिंद टोली में छापेमारी कर संगीन मामले एक आरोपी को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी मुकेश महतो पर आग्नेयास्त्र और शराब के अवैध धंधे में संलिप्त रहने का आरोप है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों झंझरी बिंद टोली में अवैध मिनी गन फैक्ट्री और देसी शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। मामले में नामजद बारह लोगों में मुकेश महतो का भी नाम शामिल है। रविवार की रात छापेमारी में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। यह भी पढ़ें- संगीन मामले का आरोपी धराया मामले में नामजद अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। नि. प्र.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.