वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। काशी के संगीतकारों पर डाक विभाग ने कोई टिकट जारी ही नहीं किया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक संस्था के आग्रह पर सिर्फ पिक्चर पोस्टकार्ड जारी हुए थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फर्जी स्टांप मामले में एसडीओ से मिला बार एसोसिएशनजांच प्रक्रिया डाक टिकट जैसा दिखने वाली पिक्चर कहां से और किसने जेनरेट की इसका पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है। डाक विभाग के एक उच्चाधिकारी से स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। जरूरत पड़ी तो डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले फ्राड के खुलासे के लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डाक टिकट जैसा कुछ भी विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया। डाक टिकट की छपाई नासिक में होती है। टिकट के कागज में भी वैसे...