विकासनगर, जून 30 -- राकेश खत्री संगीत विहार, बेला वाला स्थित स्वरांजलि संगीत विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप 2026 का मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें विकासनगर क्षेत्र के लगभग 30 संगीत साधकों ने प्रतिभाग किया।कैंप के दौरान विद्यालय के कत्थक गुरु बृज मोहन ने प्रतिभागियों को कथक नृत्य की बारीकियों के साथ-साथ तबले की विभिन्न तालों और लयकारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की संस्थापिका एवं संगीत शिक्षिका शांति वर्मा तन्हा ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत राग दुर्गा, राग देशकार, राग भैरवी समेत अनेक रागों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रागों की संरचना, आरोह-अवरोह, पकड़ एवं ...