कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। प्रयाग नारायण मंदिर शिवाला स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण के सभा मंडप में रविवार को भक्ति संगीत आयोजित हुआ। सद्प्रेरक बद्री नारायण तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में संध्या आरती के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विभिन्न संगीत घरानों के संगीतज्ञ व लोकगीत साधकों ने प्रस्तुतियां दीं। कविता सिंह ने जन्म बधाई गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। बाजत अवध बधैया, जन्मे हैं रघुवीरैया गीत पर भक्त झूम उठे। डॉ.रेनू निगम ने जन्म लिए रघुवीरैया हो रामा चैत महीना,मनीषा सिंह ने जनक भवन में होरी खेलत रघुबीरा और रश्मि सविता ने जन्म सफल ये गोले.. आदि गीतों पर प्रस्तुति दी। तबला वादक राजकुमार त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, अणन यादव ने तबला तो आकाश शर्मा ने गिटार पर संगत दी। अभिनव नारायण तिवारी व राघव नारायण तिवारी ने अतिथियों का स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.