संगीत समिति के विद्यार्थी दीपोत्सव में प्रस्तुति देने को हुए रवाना
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज। प्रयाग संगीत समिति के विद्यार्थियों का समूह गुरुवार की सुबह अयोध्या के लिए रवाना हो गया है। समिति की संगीत शिक्षिका उमा दीक्षित की अगुवाई में शास्त्रीय संगीत के प्रवीण व प्रभाकर विधा के एक दर्जन छात्र-छात्राओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण समिति के शताब्दी वर्ष में दिए जाने से समिति प्रशासन ने खुशी जाहिर की है। शिक्षिका ने बताया कि यह अवसर हमारी संस्था की गौरवशाली सौ वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा, संगीत व कला के प्रति समर्पण और समृद्ध विरासत का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- पहली बार अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में गूंजेगी विश्वप्रसिद्ध सरायकेला छऊ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.