जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार की शाम संगीत संध्या उमंग का आयोजन अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में संगीतमय माहौल में हुआ। सांगीतिक संध्या में गायिका पल्लवी मुखर्जी की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आत्मप्रकाश धर द्विवेदी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। गायिका पल्लवी मुखर्जी ने अपने गीत-संग्रह में होश वालों को खबर क्या, आज जाने की जिद न करो, लग जा गले, अजी रूठ कर, मोह मोह के धागे और समापन गीत कबिरा जैसी लोकप्रिय रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। संगतकारों के रूप में ऑर्गन पर राहुल, ढोलक पर सुनील, तबला पर डॉ. अवधेश, ऑक्टोपैड पर आशुतोष तथा गिटार पर सविक मुखर्जी ने अपनी संगत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के अ...