संगीत संध्या में लोक गीतों की बहार
प्रयागराज, जून 27 -- इलाहाबाद संग्रहालय में आयोजित धरोहर संगीत संध्या के तहत शनिवार को लोकगायक सूर्यकांत ने कजरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायक उदय चंद परदेसी ने देवी गीत, बजरंगबली गीत और कजरी प्रस्तुत कर समां बांधा। ढोलक पर संगत राजेंद्र कुमार, बैंजो पर धर्मेंन्द्र कुमार और तबले पर भुवनेश्वर कांत ने किया। संग्रहालय के अधिकारी धीरेन्द्र जोशी ने कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन डॉ. सुशील शुक्ल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.