फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, दाऊदयाल महिला कॉलेज फिरोजाबाद के संगीत विभाग के मध्य शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु प्रथम समझौता पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों संस्थानों के प्राचार्यों एवं संगीत विभाग के अध्यक्ष मौजूद रहे। एमओयू का उद्देश्य संगीत शिक्षा के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहन, छात्राओं के लिए कार्यशालाओं, सेमिनारों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन तथा शैक्षणिक आदान प्रदान को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत दोनों महाविद्यालयों की छात्राएं एवं प्राध्यापक एक दूसरे के संसाधनों एवं विशेषज्ञता का लाभ उठा सकेंगे। प्राचार्या प्रो. गीता यादवेंदु ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक समझौते विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.