लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश अभिलेखागार और व्हाइट आर्ट दिल्ली की ओर से हो रहे म्यूजिक, आर्ट एण्ड फूड फॉर वर्ल्ड पीस एण्ड सस्टेनबिलिटी फेस्टिवल में सोमवार को संगीत पर बात हुई। महानगर स्थित शहीद स्मृति भवन में जारी फेस्टिवल में विश्व की शांति और स्थिरता के लिए संगीत विषय पर परिचर्चा हुई।भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के नृत्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रुचि खरे ने कहा कि विश्व में शांति के लिए संगीत की साधना जरूरी है। संगीत जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संगीत से जुड़ा होता है वो हिंसा से दूर होता है।भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय की गायन विभाग की विभागाध्यक्ष डा. सृष्टि माथुर ने कहा कि जब हम अनहद नाद की साधना करते हैं तो वो हमारा साक्षात्कार ईश्वर से करा देता है, हमारा संगीत विश्व संगीत से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.