सहरसा, फरवरी 12 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। आठवें दिन बुधवार को प्रथम पाली आईए के संगीत, दूसरी पाली आईए के होम साइंस, भोकेशनल कोर्स की परीक्षा हुई। परीक्षा में संगीत और गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र परीक्षार्थी के लिए काफी संतोषजनक रहा। जिससे परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न सिलेबस पर आधारित और आसान थे। ‌जिससे उनके अच्छे अंक आने की उम्मीद है। बुधवार को भी जिले के विभिन्न 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सदर में 19 एवं सिमरी बख्तियारपुर में 3 केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। शांति पूर्ण परीक्षा को लेकर पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। दोनों पा...