गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। तारामंडल स्थित लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक एवं अभियान थिएटर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 15 दिवसीय संगीत एवं अभिनय कार्यशाला का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीनारायण पांडेय एवं लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक की डायरेक्टर कल्पना श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि संगीत व्यक्ति के मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस 15 दिवसीय कार्यशाला में वायलिन, पियानो, हारमोनियम, ढोलक सहित विभिन्न संगीत विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अभिनय एवं थिएटर की बारीकियों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में पवन कुमार, अभिषेक गुप्ता एवं राम रमैया, तुषार, सौम्या यादव, अमन मिश्रा, सचिन पासवान ...