संगीत रसिकों ने लिया कजरी-ठुमरी का आनंद
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कला प्रकाश एवं रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम कैंटोनमैंट स्थित सूर्या होटल के कैसर सभागार में 'कजरी ठुमरी उत्सव' हुआ। संगीत रसिकों ने आयोजन में पारंपरिक बनारसी कजरी-ठुमरी का आनंद लिया। कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति सितार वादन की रही। बनारस घराने के युवा सितार वादक नीरज मिश्र ने राग खमाज की ठुमरी 'जाग पड़ी मैं पिया के जगाए' से कार्यक्रम का आगाज किया। फिर बनारसी कजरी 'घेरि घेरि आई सावन की बदरिया', 'बरसन लागी बदरिया' एवं 'मिर्जापुर कइला गुलजार हो' की मधुर प्रस्तुति दी। राग रागेश्री में गत से नीरज मिश्र ने अपनी प्रस्तुति का समापन किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बेलाबाड़ी में आज सजेगी कजरी और सावन गीतों की संध्या तबला पर उदयशंकर मिश्र ने सहयोग किया। दूसरी प्रस्तुति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.