संगीत में संजीवनी की शक्ति होती है
समस्तीपुर, जून 21 -- ताजपुर। नगर परिषद ताजपुर के थाना चौक शांति मुहल्ला स्थित सुर सरिता संगीत कला केंद्र में समारोह पूर्वक विश्व संगीत दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता भारतेन्दु नारायण मिश्र ने की। इस अवसर पर सरयुग प्रसाद साह, चंद्रकांत नारायण मिश्र, गोविंद मिश्रा, दिव्या मिश्रा, वैष्णवी मालिनी, उदित्या मिश्रा, संजीत झा आदि कलाकारों ने सुमधुर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतेन्दु ने कहा कि संगीत में संजीवनी शक्ति होती है। इससे जीवन तनावमुक्त रहता है। कला जगत में समय बिताने से सेहत पर सकारात्मक असर होता है। संगीत का साथ तनाव और बेचैनी को कम करने में मददगार होता है। यह भी पढ़ें- योग, संगीत एवं आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय यह भी पढ़ें- संगीत की सुर लहरियों संग योग कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.