दरभंगा, जून 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में चल रहे चार दिवसीय संगीत कार्यशाला के तीसरे दिन गुरुवार को संगीत मार्तण्ड पंडित ओंकारनाथ ठाकुर की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक स्मिथ ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. स्मिथ ने कहा कि पं. ओंकारनाथ ठाकुर ने संगीत के क्षेत्र में अनगिनत उल्लेखनीय कार्यों को किया। संगीत के प्रायोगिक पक्ष और शास्त्र को लेकर महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन किया। उनकी लिखित संगीतांजलि के पांच भाग और प्रणव भारती नामक पुस्तक संगीत के लिए महत्त्वपूर्ण और बहुपयोगी ग्रंथ हैं। उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय के सहयोग से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में श्री कला संगीत भारती के रूप में संगीत संकाय की स्थापना की जो वर...