संगीत मय श्री मद भागवत कथा के अंतिम दिन कथा सुनने की लगी भीड़
भागलपुर, मई 4 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के जयनगर भगवती स्थान में आयोजित संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिन रविवार को श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका प्रीती किशोरी जी ने सुदामा चरित्र, रुक्मिणी विवाह की कथा विस्तार से सुनाई। कथा के दौरान भक्ति संगीत की प्रस्तुति के दौरान श्रोता भक्ति से ओत-प्रोत हो झुमते रहे।इस दौरान कृष्ण सुदामा की आकर्षक झांकी निकाली गई। प्रवचन सुनने की यहां भीड़ रही। आयोजनकर्ता ने बताया कि कथा समाप्ति के मौके पर कथा वाचिका को विदाई दी गई। यह भी पढ़ें- संगीत मय श्री मद भागवत कथा के अंतिम दिन कथा सुनने की लगी भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.