गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सोमवार को स्वर मंजरी ऑडियो स्टूडियो का शुभारंभ हुआ। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसमें गीत और संगीत के माध्यम से अनेक कलाकारों ने अपनी कला का मंचन किया। मुंबई की सुप्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. संगीता शंकर ने शास्त्रीय संगीत के माध्यम से अपनी विशेष प्रस्तुति दी। उन्होंने पायो जी मैंने ज्ञान रतन धन पायो की धुन पर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. संगीता ने कहा कि संगीत मन को एकाग्र कर ईश्वर से जोड़ता है। संगीत और योग का बहुत गहरा संबंध है। हमारे शास्त्रों में संगीत की गहरी शिक्षा दी गई है। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान की स्थापना में आध्यात्मिक गीतों का विशेष महत्व रहा है। संस्थापक ब्रह्मा बाबा स्वयं भी गीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.