संगीत भजनशाला में छात्राओं ने सीखे सुर एवं ताल
फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं रेवती देवी बालिका विद्यालय द्वारा आयोजित दस दिवसीय सुगम संगीत भजनशाला का समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर बेटियों ने कार्यशाला में सीखे हुनर का प्रदर्शन किया। 27 जून से आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत प्रशिक्षण स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.सोनम सेठ के निर्देशन में संपन्न हुआ। सुगम संगीत कार्यशाला में छात्राओं को संगीत की बारीकियां सिखाई गई। रेवती देवी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में सुबह आठ से दस बजे तक चलने वाली विशेष कार्यशाला मे बालिकाओं ने संगीत के सुर, ताल और रागों के नियमों को समझा। कार्यशाला के समापन पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। नज़रिया लग जाएगी..., भजमन राम चरण सुखदाई... की प्रस्तुति के साथ में श्याम चंदा है श्यामा चकोरी.... तथा सिया जी बनी दुल्हन दूल्हा बने हैं श्री राम... की प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.