संगीत प्रतियोगिता में 43 लोगों ने दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज, जून 21 -- ऋषिलाल सामाजिक उत्थान संस्थान और बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति की ओर से रविवार को जगत तारन डिग्री कॉलेज के रवींद्रालय सभागार में प्रयागराज संगीत गौरव द्वितीय सोपान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी, न्यायमूर्ति सुधीर नारायण, वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, दीपक अग्रवाल व डॉ. पीके सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला व पुरुष वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग में कुल 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया तो सभी को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडली में मनोज गुप्त व रामा मॉट्रोज रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.