मुरादाबाद, मई 19 -- आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लिया। इसमें कक्षा 12 के तुषार ने पहला, कक्षा 11 की श्रद्धा ने दूसरा और अंश रस्तोगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक के रूप में पंडित नितिन व्यास और प्रिया व्यास रहीं। प्रतियोगिता में लगभग 32 छात्र एवं छात्राओं ने भजन, राम स्तुति आदि प्रस्तुत किए विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी कला को पहचानने और उस पर कार्य करने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...