प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। एनसीजेडसीसी की ओर से आयोजित साप्ताहिक विमर्श शृंखला के तहत शनिवार को प्रयाग संगीत समिति के रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने विचार साझा किए। केंद्र के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रयाग संगीत समिति एक शताब्दी से भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं की थाती को समेटे हुए निरंतर अग्रसर है। समिति अपने उद्देश्य को बाखूबी निभाते हुए कला को विविध कलाओं को नया आयाम दे रही है। समिति से शिक्षा प्राप्त कर हजारों कलाकार भारतीय संगीत की परंपरा को देश-विदेश में समृद्ध कर रहे हैं।सूत्रधार अमित श्रीवास्तव के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आज के समय में तकनीक संगीत शिक्षा का सशक्त माध्यम बन चुकी है। समिति डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑडियो-वीडियो सामग्री और आधुनिक...