प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। उप्र संगीत नाटक अकादमी की ओर से चार वर्ष बाद सोमवार को घोषित अकादमी पुरस्कारों में संगमनगरी के झोली में पांच पुरस्कार आए। घोषित पुरस्कारों में वर्ष 2021 के लिए लोक गायन विधा में आकाशवाणी के पूर्व टॉप ग्रेड कलाकार श्रीकांत वैश्य, वर्ष 2022 के लिए तबला वादन के लिए पंकज कुमार श्रीवास्तव, वर्ष 2023 के लिए सुगम संगीत में मनोज गुप्ता व 2023 के लिए ही तबला वादन के लिए एनसीआर में कार्यरत अनूप बनर्जी और वर्ष 2024 में रंगमंच निर्देशन के लिए सुषमा शर्मा का नाम शामिल है। श्रीकांत वैश्य बचपन में चेचक हो जाने के कारण दृष्टि दिव्यांग हो गए थे। लेकिन लोक गायन में उन्होंने देश-विदेश में पहचान बनाई। 76 वर्षीय वैश्य की कला साधना अनवरत जारी है।80 के दशक में उनका गाया सदाबहार गीत झुलनी के रंग साचा हमार पिया...हर किसी की जुबान...