संगीत घरानों ने बचाए रखी ज्ञान परंपरा: मालिनी अवस्थी
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की तरफ से आयोजित 15 दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतर्गत सोमवार को पद्मश्री मालिनी अवस्थी और आईआईटी बीएचयू की प्रो. विनीता चंद्रा ने दो सत्रों में व्याख्यान दिए। 'भारतीय संगीत घराने : परम्परा, संरक्षण और सांस्कृतिक निरंतरता' विषय पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि संगीत घरानों ने भारतीय ज्ञान-परंपरा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत में संगीत केवल कला नहीं, बल्कि ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक चेतना की अभिव्यक्ति है। उन्होंने सामवेद, नाट्यशास्त्र और भारतीय मंत्र परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मंत्रोच्चार में स्वर, आरोह-अवरोह और उच्चारण की सूक्ष्मता यह प्रमाणित करती है कि भारतीय परंपरा में नाद और संगीत का ज्ञान अत्यंत प्राचीन और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.