बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की विरासत संजोए जाने की दिशा में सरकार के अहम फैसले क्षेत्र के लोगों में खुशी है। डुमरांव में प्रस्तावित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज निर्माण के लिए राज्य कैबिनेट ने राशि में बढ़ोतरी करते हुए 87. 81 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। उर्दू तरकीयाती तंजीम के सदर ऐनुल हक अंसारी, संयोजक मो. मुमताज अली ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह फैसला न केवल उस्ताद की विरासत को सच्चा सम्मान देने वाला है, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। लोकगीत गायक दिनेश फैशन ने खुशी जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...